
सड़क हादसे में क्रिकेटर की मौत, दो साथी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल
जांजगीर जिले में दर्दनाक दुर्घटना, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी जोरदार टक्कर
हादसे में एक खिलाड़ी की मौके पर मौत
जांजगीर। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बाइक सवार तीन खिलाड़ियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मैच खेलकर घर लौट रहे थे खिलाड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों खिलाड़ी चाम्पा के हथनेवरा गांव के रहने वाले हैं। वे क्रिकेट मैच खेलकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे भीषण हादसा हो गया।
दो खिलाड़ियों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। एक खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम के लिए
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के संबंध में पूछताछ और आगे की जांच शुरू कर दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



