
Janjgir Champa शराब के लिए पैसे न देने पर पटवारी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
6-9-2026
जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम रसेड़ा में पटवारी पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर पटवारी पर चाकू और डंडे से हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुई घटना
घटना 2 सितंबर दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पटवारी कमलकांत महतो अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला सागर ओग्रे (28) वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पटवारी ने जब पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया।
पुलिस की कार्रवाई
अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को रसेड़ा गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चाकू और डंडा बरामद किया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



