
Janjgir Champa: विधायक पर करोड़ों की ठगी का मामला दर्ज, High Court के आदेश पर बनी विशेष जांच टीम
किसान से धोखाधड़ी का आरोप
जांजगीर-चांपा। जिले में एक बड़े धोखाधड़ी के मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। किसान से करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर की गई है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
किसान ने लगाया करोड़ों की ठगी का आरोप
शिकायतकर्ता किसान ने आरोप लगाया है कि विधायक बालेश्वर साहू ने उनसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले की शिकायत पहले स्थानीय स्तर पर की गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
पुलिस जुटी जांच में, रिपोर्ट जल्द पेश होगी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब मामले में दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी सभी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



