
Janjgir Champa में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोपी गिरफ्तार
घटना से क्षेत्र में दहशत
जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा।
सभी आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी 7 आरोपी घोघरानाला इलाके के निवासी हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



