March 1, 2026
Janjgir Champa: फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 320 नशीली टैबलेट

Janjgir Champa: फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 320 नशीली टैबलेट

Oct 30, 2025

एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई बड़ी कार्रवाई

जांजगीर। जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 320 नशीली टेबलेट बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत पहले से दर्ज एक मामले से जुड़ी हुई है।

मुख्य आरोपी से पहले बरामद हुई थीं 4320 टेबलेट

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में पहले भी एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके पास से 4320 नशीली टेबलेट बरामद की गई थीं। नए आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया

नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल था गिरोह

जांच में सामने आया है कि आरोपी नशीली दवाओं की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो राज्य में इन दवाओं के वितरण की योजना बना रहा था। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix