
Janjgir Champa में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
जांजगीर-चांपा, 11 सितंबर 2025, सुबह 10:53 बजे – जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 16-17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

घटना का विवरण
पुलिस के अनुसार, किशोरी अपने दो परिचित युवकों के साथ शिवरीनारायण घूमने गई थी। रास्ते में राहौद क्षेत्र के पास चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और रुपये की मांग की। जब किशोरी और उसके साथी ने रुपये देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों की नीयत बिगड़ गई। इसके बाद चारों ने किशोरी को जबरन अपने कब्जे में लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
परिजनों की शिकायत और पुलिस कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक बिलारी गांव का निवासी है, जबकि दो अन्य राहौद क्षेत्र के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



