
Janjgir-Champa में महिला पर हमला, सोने के आभूषण लूटे
चार अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर किया वारदात को अंजाम
जांजगीर-चांपा। जिले के चाम्पा में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चार अज्ञात बदमाशों ने एक 53 वर्षीय महिला, परमेश्वरी देवांगन, पर घर में घुसकर हमला किया और उनके सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घर में अकेली थीं महिला
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार शाम लगभग 6 बजे की है। उस समय महिला घर में अकेली थीं। तभी चार अज्ञात युवक अचानक उनके घर में घुस आए और बिना किसी बातचीत के उन पर हमला कर दिया।

लौहे की रॉड से किया हमला
हमलावरों ने महिला पर लौहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किया। हमले के चलते महिला बुरी तरह घायल हो गईं। हमलावरों ने उनके कान और गले में पहने सोने के आभूषण जबरन निकाल लिए।
लूट के बाद मौके से फरार
लूटपाट को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



