
Janjgir Champa: ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी की वारदात
सोने की चेन लेकर फरार हुआ आरोपी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जांजगीर। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम खरौद में एक ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति लाल बैग लेकर दुकान में पहुंचा और चेन देखने के बहाने दुकानदार का ध्यान भटका दिया। मौका मिलते ही वह सोने की चेन वाला डिब्बा उठाकर मौके से फरार हो गया।

साथी खड़ा था दुकान के बाहर
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का एक साथी दुकान के बाहर खड़ा था, जिसने उसे वारदात को अंजाम देने में मदद की। दोनों घटना के बाद वहां से तेजी से भाग निकले। घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
CCTV कैमरे में कैद हुई चोरी
वारदात के दौरान दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि आरोपी लाल बैग लेकर दुकान में प्रवेश करता है और कुछ देर बाद मौका पाकर चोरी को अंजाम देकर बाहर निकल जाता
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



