March 4, 2026
Janjgir-Champa: दूसरे की जमीन बेचकर फरार हुए पूर्व सरपंच और जनपद सदस्य, 30 लाख की धोखाधड़ी का मामला

Janjgir-Champa: दूसरे की जमीन बेचकर फरार हुए पूर्व सरपंच और जनपद सदस्य, 30 लाख की धोखाधड़ी का मामला

Oct 15, 2025

 

छत्तीसगढ़, जांजगीर-चांपा। कोसमंदा गांव के पूर्व सरपंच गौतम राठौर और उनकी पत्नी जनपद सदस्य शारदा राठौर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने दूसरे की जमीन को अपनी बताकर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई और 30 लाख रुपये की ठगी की। मामला दर्ज होने के बाद दोनों पति-पत्नी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जमीन को अपना बताकर की फर्जी रजिस्ट्री

शिकायतकर्ता राजकुमार शर्मा ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी रीता शर्मा की हथनेवरा स्थित जमीन को गौतम राठौर ने अपनी पत्नी शारदा राठौर के नाम की बताकर बेच दिया। उन्होंने 30 लाख रुपये में सौदा कर लिया जबकि जमीन वास्तव में किसी और के नाम पर थी और उस पर किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा था।

पहले से दर्ज है धोखाधड़ी का एक और मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी गौतम राठौर पर पहले भी धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है जो चांपा थाने में लंबित है। नए मामले में जमीन सौदे से जुड़ी फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद पुलिस ने अतिरिक्त एफआईआर दर्ज की है।

दोनों आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन अब तक दोनों पकड़े नहीं जा सके हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद जताई है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix