
Janjgir Champa: शिवरीनारायण के बॉम्बे मार्केट में भीषण आग, लाखों का नुकसान
दिवाली की रौनक के बीच दुकानों में लगी आग, व्यापारियों की खुशियां मातम में बदली
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार देर रात एक दुखद हादसे ने व्यापारियों की खुशियों को मातम में बदल दिया। शिवरीनारायण के प्रसिद्ध बॉम्बे मार्केट में अचानक लगी भीषण आग ने चार बड़ी और कई छोटी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी से इलेक्ट्रॉनिक्स, साड़ी और जूते की दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सुबह तक इसे पूरी तरह काबू नहीं किया जा सका।

दिवाली की तैयारियों पर फिरा पानी
दिवाली पर्व और जीएसटी 2.0 के बाद बाजार में आई रौनक के बीच व्यापारी उत्साह के साथ अपने कारोबार में जुटे थे। लेकिन मंगलवार देर रात बॉम्बे मार्केट में अचानक आग लगने से व्यापारियों की उम्मीदें चकनाचूर हो गईं। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



