February 11, 2026
Janjgir-Champa मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

Janjgir-Champa मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

Feb 11, 2026

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा-बिर्रा मार्ग पर बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बनडभरा निवासी तरुण बंजारे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बम्हनीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

तेज रफ्तार पिकअप से हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, लगभग 20-22 वर्षीय तरुण बंजारे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए खेत में जा घुसा। हादसे में तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के सामने शव रखकर प्रदर्शन

तरुण की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने युवक का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और चक्का जाम कर दिया। इस दौरान मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया।

 

मुआवजा मिलने के बाद समाप्त हुआ चक्का जाम

जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं पिकअप वाहन के मालिक की ओर से 1 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix