
जांजगीर-चांपा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सकुली में पुलिस ने जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 46 हजार 700 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
दरअसल, सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम सकुली के नहर किनारे जुआ खेला जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने देर रात मौके पर दबिश दी, जहां कई लोग जुआ खेलते हुए पाए गए।
मौके से नकदी और जुआ सामग्री बरामद
पुलिस की छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनके पास से 46,700 रुपये नकद और ताश पत्तों सहित जुआ खेलने की सामग्री जब्त की गई।
जुआ एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पकड़े गए सभी 10 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम
•गुन्नी राम साहू (50)
•अनिल कश्यप (24)
•राहुल राठौर (24)
•राजू राठौर (51)
•अजय केवट (29)
•भरत राठौर (52)
•कोमल भार्गव (54)
•नरेंद्र राठौर (52)
•कृष्ण कुमार साहू (36)
•प्रीतम राठौर (28)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



