
जांजगीर-चांपा में हाईवा पलटने से चालक की मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मड़वा पावर प्लांट के अंदर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। प्लांट परिसर में हाईवा वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

केबिन में फंसा रहा चालक का शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा पलटते ही वाहन के नीचे चालक दब गया। केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक का शव काफी देर तक उसी में फंसा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला गया।

मृतक की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम जर्वे (ब) निवासी प्रह्लाद केवट (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हाईवा वाहन क्रमांक CG 11 BL 5671 का चालक था।

रात में प्लांट से निकलते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि 12 जनवरी की रात प्रह्लाद केवट मड़वा पावर प्लांट से राखड़ लेकर बाहर निकल रहा था। इसी दौरान सड़क पर ढलान होने के कारण हाईवा वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
यह पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



