
Janjgir-Champa में दो भाइयों पर चाकू से हमला,आरोपी हिरासत में
मंदिर के पास मोबाइल गेम खेल रहे थे दोनों भाई
जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के बाजार पारा स्थित मंदिर के पास दो सगे भाई, 17 वर्षीय शिव सोनी और 16 वर्षीय शिवम सोनी, मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में एक युवक वहां आया और अचानक हमला कर दिया।

बिना किसी विवाद के किया चाकू से हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी जागेश्वर महंत वहां पहुंचते ही बिना किसी बात के अपने पास रखे चाकू से दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों बच्चों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल भाई अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी
हमले के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जागेश्वर महंत को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



