February 1, 2026
Janjgir-Champa में डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर

Janjgir-Champa में डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का शॉर्ट एनकाउंटर

Feb 1, 2026

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस और डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड के बीच शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह दर्द से कराहते हुए “दादा-दादा” कहते नजर आ रहा है।

पुलिस पर की थी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामनाथ को पकड़ने गई टीम पर उसने देशी कट्टे से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने सर्विस पिस्टल से तीन राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी।

13 लोग हुए थे घायल, एक कोमा में

जानकारी के अनुसार, 27 और 29 जनवरी को शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र में गिरोह ने हथियारों के बल पर लूटपाट की थी। इन वारदातों में 13 लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की हालत गंभीर है। एक घायल का इलाज बिलासपुर और रायपुर में चल रहा है, जबकि एक पीड़ित कोमा में है।

8 आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

घटनाओं के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की थी। पहले चरण में गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मास्टरमाइंड रामनाथ का पता चला, जिसके बाद उसकी घेराबंदी की गई।


राहगीरों पर सिर पर हमला कर लूट

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह सुनसान और अंधेरे रास्तों पर बाइक से घूमता था। राहगीरों को रोककर सिर पर रॉड और डंडे से हमला किया जाता था, ताकि पीड़ित विरोध न कर सके। इसके बाद मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे।

हथियार और 4.09 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, बाइक, स्कूटी, मोबाइल फोन और नकद सहित कुल 4.09 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।


सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस

पुलिस ने गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घायल आरोपी रामनाथ से पूछताछ जारी है। घटना की पुष्टि एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे ने की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix