March 3, 2026
Janjgir-Champa में तीन आरोपी गिरफ्तार : नाबालिग से दुर्व्यवहार, महिला से छेड़छाड़ और फरार आरोपी पर कार्रवाई

Janjgir-Champa में तीन आरोपी गिरफ्तार : नाबालिग से दुर्व्यवहार, महिला से छेड़छाड़ और फरार आरोपी पर कार्रवाई

Dec 10, 2025

जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ये मामले शिवरीनारायण, सारागांव और अकलतरा थाना क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।

महिला से छेड़छाड़ का मामला – शिवरीनारायण थाना क्षेत्र

शिवरीनारायण में एक महिला अपने घर के कमरे में सो रही थी, तभी घर में अकेला पाकर आरोपी संजय खूंटे कमरे में घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच की और आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 74 और 332(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिग से दुर्व्यवहार – सारागांव थाना क्षेत्र

महिला पुलिस अधिकारी को दिए बयान में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि हितेश कुमार साहू (20 वर्ष) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एक साल से फरार छेड़छाड़ का आरोपी – अकलतरा थाना क्षेत्र

अकलतरा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो छेड़छाड़ के मामले में एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे पकड़कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

जांजगीर-चांपा पुलिस ने इन तीनों मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix