
Janjgir Champa: कोटमीसोनार गांव में हत्या का मामला: पटाखा फोड़ने की आपत्ति पर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में दीपावली की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पटाखा फोड़ने की आपत्ति करने पर 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुरानी रंजिश और दीपावली विवाद बना हत्या का कारण
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। दीपावली की रात जब मृतक ने पटाखे फोड़ने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया। गुस्से में आरोपी देर रात उसके घर के पीछे से घुस आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छह आरोपी गांव के, एक बिलासपुर निवासी
अकलतरा पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए सात आरोपियों में से छह कोटमीसोनार गांव के हैं, जबकि एक आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



