
Janjgir-Champa : हसदेव नदी में नहाने गए तीन छात्र डूबे, एक शव मिले, दो की तलाश जारी
जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में नहाने गए तीन छात्रों में से दो के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि एक की तलाश अभी भी जारी है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों छात्र नदी में नहाने गए थे, जिसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे।
सुबह से जारी रेस्क्यू, नदी का प्रवाह रोका गया
गुरुवार सुबह 6 बजे से नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। रेस्क्यू को तेज़ करने के लिए कुदरी बैराज के पास बने डैम के गेट बंद कर नदी के प्रवाह को रोक दिया गया है, ताकि गोताखोरों को खोज में आसानी हो सके।

नेल्सन लकड़ा का मिला शव
गोताखोरों ने लापता छात्रों में से नेल्सन लकड़ा (15) का शव नदी से बरामद कर लिया है। बाकी दो छात्रों — रुद्र राज (11) और युवराज (14) — की तलाश अब भी जारी है। SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार तलाशी अभियान चला रही है।

नहाने गए थे तीनों छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, मनका पब्लिक स्कूल, जगदल्ला कॉलोनी के तीन छात्र —
•रुद्र राज (11), कक्षा 5
•युवराज (14), कक्षा 8
•नेल्सन लकड़ा (15), कक्षा 9
बुधवार सुबह 10 बजे साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हुए और तलाश शुरू की।

साइकिल, कपड़े और चप्पलें किनारे मिलीं
तलाशी के दौरान त्रिदेव घाट के पास बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पलें पड़ी मिलीं। इसके बाद ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



