
Janjgir-Champa : CAF जवान ने प्रोफेसर का न्यूड वीडियो बनाकर मांगे 25 लाख
जांजगीर-चांपा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक प्रोफेसर का अपहरण किया और उससे 25 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने प्रोफेसर का न्यूड वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी, जिससे वह पैसे वसूल सके।

दो साल से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था CAF जवान
मुख्य आरोपी करन दिनकर (29 वर्ष) CAF का जवान है, जिसकी पोस्टिंग दंतेवाड़ा में थी। लेकिन वह करीब दो वर्ष से ड्यूटी पर नहीं गया। इस दौरान वह लोगों से उधारी लेकर जीवन-यापन कर रहा था। धीरे-धीरे कर्ज बढ़ने लगा तो उसने आपराधिक रास्ते को चुना।
स्कूल टीचर ने रची पूरी प्लानिंग
करन ने बोरसी स्कूल में पदस्थ शिक्षक कार्तिकेश्वर रात्रे (35 वर्ष) के साथ मिलकर इस घटना की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर प्रोफेसर को निशाना बनाया और उसे अपहरण कर पैसे निकलवाने का प्लान बनाया।
प्रोफेसर का अपहरण कर बनाया न्यूड वीडियो
साजिश के अनुसार करन और कार्तिकेश्वर ने अपने साथी अरुण मनहर (19 वर्ष), श्यामजी सिन्हा (24 वर्ष) तथा एक नाबालिग को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने प्रोफेसर का अपहरण कर उसे डराने-धमकाने के लिए उसका न्यूड वीडियो बनाया। इसके आधार पर उन्होंने 25 लाख रुपये की डिमांड की।

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में मामला दर्ज
घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों—करन दिनकर, कार्तिकेश्वर रात्रे, अरुण मनहर, श्यामजी सिन्हा और नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने पहले कहीं और इस तरह की वारदात तो नहीं की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



