
Durg:चोरी के मामले में जामुल पुलिस की बड़ी कामयाबी: एक आरोपी गिरफ्तार, 45,000 रुपये बरामद
थाना जामुल पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 45,000 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।

लेबर कैंप जामुल का मामला
प्रार्थी लखन लाल मेश्राम ने थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 05 मई 2025 को वह अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने धमतरी गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और आलमारी में रखे 45,000 रुपये नकद गायब थे। प्रार्थी की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अपराध क्रमांक 259/2025, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जामुल पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए जामुल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही हिमांशु ठाकुर उर्फ राधे ठाकुर उर्फ हिमांचल उर्फ पांचल, निवासी दुर्गा चौक, लेबर कैंप, जामुल, जिला दुर्ग को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
चोरी की रकम बरामद, आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी हिमांशु ठाकुर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और चोरी की गई 45,000 रुपये की नकदी को बरामद करवाया। आज, दिनांक 30 अगस्त 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरुंग, रत्नेश शुक्ला, तिरिथ बंजारे, रूपनारायण बाजपेयी और चंदन सिंह की टीम ने विशेष योगदान दिया।
जप्त सामग्री: नकदी रकम 45,000 रुपये
आरोपी का नाम: हिमांशु ठाकुर उर्फ राधे ठाकुर उर्फ हिमांचल उर्फ पांचल
पता: दुर्गा चौक, लेबर कैंप, जामुल, जिला दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



