February 1, 2026
Jamul: झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण और घड़ी जप्त

Jamul: झपटमारी के दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण और घड़ी जप्त

Aug 23, 2025

जामुल, 23 अगस्त 2025 — थाना जामुल पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी का चैन, चांदी का ब्रेसलेट और एक पुरानी घड़ी, जिसकी कुल कीमत 5000 रुपये है, जप्त की गई। यह कार्रवाई जामुल पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम है।

घटना का विवरण
प्रार्थी कृष्णा दास मानिकपुरी, निवासी डबरा पारा, भिलाई 3, ने 21 अगस्त 2025 को थाना जामुल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2025 को रात करीब 8 बजे, वह नंदिनी रोड छावनी पर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया और उन्हें लिफ्ट देने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। कुछ दूरी पर उसका एक साथी भी मोटरसाइकिल पर सवार हो गया। दोनों ने सुनसान इलाके में ले जाकर प्रार्थी से चांदी का चैन, चांदी का ब्रेसलेट और एक पुरानी घड़ी छीन ली।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 709/2025, धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कार्रवाई
जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। प्रार्थी द्वारा दी गई जानकारी, मुखबिर की सूचना और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर संदिग्ध एस. अमन (20 वर्ष, निवासी जोन 01, सेक्टर 11, खुर्सीपार) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में अमन ने अपने साथी एस. थामस (20 वर्ष, निवासी जोन 01, सेक्टर 11, खुर्सीपार) के साथ मिलकर झपटमारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चांदी का चैन, ब्रेसलेट और घड़ी बरामद की।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix