March 2, 2026
Jammu-Kashmir में बारिश और बादल फटने से तबाही, वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

Jammu-Kashmir में बारिश और बादल फटने से तबाही, वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

Aug 26, 2025

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से हालात खराब हो गए हैं। लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। रामबन जिले के पहाड़ियों से पत्थर गिरने की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

 

यही कारण है कि वैष्णो देवी यात्रा को अगली सूचना तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

डोडा जिले में बादल फटने से 10 से अधिक मकान बह गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखने के साथ-साथ बाढ़ नियंत्रण उपायों का जायजा लेने और आपातकालीन बहाली कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को जल निकायों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में कठुआ जिले में सबसे अधिक 1556 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 

जनवरी के रामबन जिले के चंदरकोट, केला मोड़ और बैटरी चश्मा से पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग पर यातायात बंद हुआ और जिम्मेदारी प्रशासन के ऊपर बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix