February 15, 2026
बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने दोस्तों संग मिलकर की प्रेमी की हत्या

बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने दोस्तों संग मिलकर की प्रेमी की हत्या

Feb 14, 2026

जांजगीर-चांपा। जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी को भी बाद में पकड़ लिया गया।

तालाब में मिली युवक की लाश
घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत धरदेई राहौद चौकी की है। बीते 11 फरवरी की शाम क्षेत्र के एक तालाब में युवक की लाश मिली थी। शव के माथे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान राहुल (निवासी दर्दा थाना क्षेत्र) के रूप में हुई। मामले में अपराध क्रमांक 58/2026 के तहत धारा 103 (1), 61 (2) बीएनएस में कार्रवाई की गई।

मेला देखकर लौट रहा था युवक
जांच में सामने आया कि राहुल मेला देखने के बाद अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक दिया।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की साजिश का खुलासा किया।
नाबालिग ने बताया कि गांव का मनीष इस वारदात का मास्टरमाइंड है। उसकी बहन और मृतक राहुल के बीच प्रेम संबंध था, जिससे मनीष नाराज था। बदला लेने के इरादे से उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल की हत्या की योजना बनाई।

मेले वाले दिन सभी पांचों आरोपियों ने मिलकर राहुल को घेरा और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ के बाद मामले में शामिल राजवीर आडिल, मनीष चौहान, साहिल सूर्यवंशी और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix