
Janjgir Champa: बाबा साहेब अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फेसबुक पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
पुलिस के अनुसार आरोपी देवव्रत उपाध्याय ने फेसबुक पर बाबा साहेब के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत अकलतरा थाने में दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
धारा 299 बीएनएस के तहत दर्ज हुआ मामला
शिकायत के आधार पर अकलतरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 519/2025 दर्ज किया और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने दिखाई त्वरित सक्रियता
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी देवव्रत उपाध्याय को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया पर नजर रखने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती बरतने की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



