
जगदलपुर में बेटे ने की पिता की हत्या, इलाके में सनसनी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बास्तानार में एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मामूली विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जोगो गावडे के रूप में हुई है, जो शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह जोगो गावडे का अपने छोटे बेटे सोहन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पिता बेटे के नियमित रूप से काम पर न जाने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने से नाराज था।

कहासुनी के बाद हिंसक झगड़ा
विवाद के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर बेटे ने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे सोहन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



