March 4, 2026
Jagdalpur: नक्सली लीडर रूपेश ने माओवादियों से की अपील, कहा – पहले बचना जरूरी है …

Jagdalpur: नक्सली लीडर रूपेश ने माओवादियों से की अपील, कहा – पहले बचना जरूरी है …

Oct 16, 2025

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन के भीतर आत्मसमर्पण की तैयारी के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। आत्मसमर्पण से ठीक पहले उत्तर पश्चिम सब जोनल प्रभारी रूपेश उर्फ तक्कलापल्ली वशुदेव राव (सतीश) ने अपने साथियों के नाम एक भावनात्मक संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने संगठन के भीतर चल रही मतभेद की स्थिति को स्वीकार करते हुए अपने आत्मसमर्पण के फैसले को सही ठहराया है।
आत्मसमर्पण करने इंद्रावती नदी पार कर बीजापुर पहुंच रहा नक्सलियों का जत्था, सीएम के सामने कल करेंगे सरेंडर, देखें VIDEO

जानिए रूपेश ने क्या कहा

रूपेश ने संदेश में लिखा है, “हमारे जो साथी अब भी सशस्त्र संघर्ष जारी रखना चाहते हैं, उन्हें यह समझना होगा कि हमने यह निर्णय किन परिस्थितियों में लिया है। कुछ साथियों को हमारे तरीके पर आपत्ति है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि इस रास्ते को अपनाने की हमारी मजबूरी क्या थी।”

उन्होंने आगे कहा, *“मैं सभी साथियों से कहना चाहता हूं कि अब सबसे पहले हमें अपनी सुरक्षा के बारे में सोचना होगा। पहले खुद को बचाना जरूरी है, उसके बाद ही आगे की दिशा पर विचार किया जा सकता है।”*

CM साय के सामने 140 से अधिक नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण

गौरतलब है कि कल, 17 अक्टूबर को बीजापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष 140 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे, जिसमें संगठन के कई शीर्ष कमांडर और सक्रिय सदस्य शामिल होंगे। सुरक्षा एजेंसियां इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण बता रही हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix