
Jagdalpur: किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन पर बड़ा हादसा
बोल्डर से टकराई मालगाड़ी, इंजन पटरी से उतरा — रेल यातायात ठप
जगदलपुर। किरंदुल-कोट्टावालसा रेललाइन के अरकू सेक्शन (आंध्र प्रदेश) में रविवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी एक विशाल बोल्डर से टकरा गई, जिससे ट्रेन का एक इंजन पटरी से उतर गया। हादसे के बाद रेल विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे सेक्शन में रेल यातायात बाधित हो गया।

सुबह चार बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, यह घटना त्याडा और चिमडिपल्ली रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह करीब चार बजे हुई। मालगाड़ी किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापत्तनम जा रही थी। अरकू सेक्शन सिंगल लाइन ट्रैक होने के कारण हादसे के बाद दोनों दिशाओं में रेल संचालन पूरी तरह से रुक गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



