
Jagdalpur: तेज रफ्तार टिप्पर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान, एक घायल
जगदलपुर। जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर जारी है। बड़ांजी थाना क्षेत्र के पोटानार गांव के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मौके पर ही थमी सांसें
हादसे में मृतका की पहचान मंदना बघैल के रूप में हुई है, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही उनकी सांसें थम गईं। घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बस्तर पंडूम कार्यक्रम में जा रही थीं
महिलाएं गद्दीराज से जगदलपुर की ओर आ रही थीं। वे शहर में आयोजित बस्तर पंडूम कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही थीं। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
टिप्पर चालक फरार
घटना के बाद टिप्पर चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बड़ांजी थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



