March 1, 2026
Jagdalpur में दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौत

Jagdalpur में दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौत

Jan 18, 2026

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शहर से सटे कालीपुर इलाके में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई, जिसमें सवार 7 युवकों में से 3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाकी 4 युवकों को किसी तरह कांच तोड़कर बाहर निकालकर बचाया जा सका।

क्रिकेट जीत के जश्न में हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी युवक शनिवार को ग्राम कालीपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे। मैच जीतने के बाद उत्साहित युवकों ने जंगल की ओर जाकर जश्न मनाया और शराब का सेवन किया। इसके बाद रात करीब 9 बजे वे मनीष को घर छोड़ने शहर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तालाब के पास सड़क पर वाहन अचानक बेकाबू हो गया और तेज रफ्तार में पलटकर सीधे गहरे तालाब में जा गिरा।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस और ग्रामीण
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। तालाब के गहरे पानी और अंधेरे के बावजूद पुलिस जवानों ने साहस दिखाते हुए कार का कांच तोड़कर फंसे हुए 4 युवकों को बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, कार में फंसे तीन युवकों को डूबने से बचाया नहीं जा सका।

मृतकों की पहचान हुई
मृतकों की पहचान जगदलपुर निवासी 41 वर्षीय मनीष नेवर, 33 वर्षीय शेखर और 38 वर्षीय भावेश नागे के रूप में हुई है। हादसे की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शराब और लापरवाही का संदेह
प्रारंभिक जांच में शराब सेवन और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix