March 4, 2026
Jagadlpur: तेज रफ्तार हाइवा ने ली दो मेडिकल स्टूडेंट्स की जान

Jagadlpur: तेज रफ्तार हाइवा ने ली दो मेडिकल स्टूडेंट्स की जान

Nov 23, 2025

जगदलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, परपा थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के दो स्टूडेंट्स की मौत हो गई। परपा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे से शहर में शोक का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ढाबे के पास हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, मृतक अंकित दानी और आलिया, दोनों 2021 बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स थे और कॉलेज की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सड़क किनारे स्थित एक ढाबे के पास तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों छात्र बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

परपा थाना पुलिस ने मौके की जांच की और ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

कॉलेज परिसर में शोक

घटना की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। साथियों और शिक्षकों ने दोनों छात्रों की असमय मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix