
Jagdalpur: केके रेल लाइन पर बड़ा हादसा … चट्टान से टकराई मालगाड़ी, इंजन समेत कई डिब्बे पटरी से उतरे
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी चट्टान से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इंजन सहित कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना चिमडीपल्ली और टायड़ा स्टेशन के बीच हुई।

राहत-बचाव कार्य शुरू
दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अमला मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से ट्रैफिक प्रभावित हो गया है। हादसे के चलते विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में भूस्खलन और चट्टानों के खिसकने की घटनाएं पिछले कुछ दिनों से बढ़ गई हैं, जिससे ट्रेन परिचालन प्रभावित हो रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



