
Jagdalpur में 10 किलो गांजा और हशीश तेल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो गांजा और हशीश तेल (लिक्विड गांजा) बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 29 लाख 95 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से यह माल लेकर आए थे।
बोधघाट थाना क्षेत्र में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई बोधघाट थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने ओडिशा पासिंग नंबर वाली बाइक को सरगीपाल में रेलवे साइडिंग के पास रोका, जहां से तलाशी में गांजा और हशीश तेल भरा बैग बरामद हुआ। तस्कर इस मादक पदार्थ को हैदराबाद, मुंबई और पुणे ले जाने की फिराक में थे।
मुखबिर की सूचना पर चेकपोस्ट
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लीलाधर राठौर की टीम ने चेकपोस्ट लगाकर इलाके की घेराबंदी की। मुखबिर द्वारा बताए गए रूट पर नजर रखी गई और जैसे ही संदिग्ध बाइक दिखाई दी, पुलिस ने उसे रोक लिया।

तस्करों की पहचान
पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपनी पहचान
•सीताराम कुलदीप (35)
•रामचंद्र माड़ी (21)
ओडिशा से लेकर आ रहे थे हशीश तेल
पुलिस को मिली मुखबिर सूचना के अनुसार, दोनों आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी से नशीली पदार्थों से बना अवैध हशीश तेल लेकर दरभा होते हुए केशलूर पहुंचे थे। वहीं से वे सरगीपाल की ओर बढ़ रहे थे, जहां पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



