March 3, 2026
Jagdalpur जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर है।

Jagdalpur जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर है।

Sep 15, 2025

जिन परिवारों के पास अभी तक राशनकार्ड नहीं है या जिनके कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़ने हैं, उनके लिए 15 से 20 सितम्बर 2025 तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।

शिविरों की मुख्य बातें

  • आयोजन स्थल: ग्राम पंचायत भवन और शासकीय भवन
  • आयोजन तिथि: 15 से 20 सितम्बर 2025
  • देखरेख: कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग

 

किसे मिलेगा फायदा

  • बिना राशनकार्ड वाले परिवार नया कार्ड बनवा सकेंगे।
  • पहले से जारी कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़े जा सकेंगे।
  • सभी सदस्यों (5 साल से ऊपर) का e-KYC अनिवार्य।

प्रक्रिया

  • शिविर स्थल पर ही ई-पॉस मशीन के जरिए आधार प्रमाणीकरण होगा।
  • मिले सभी आवेदनों की जांच-पड़ताल के बाद पात्र परिवारों को नया राशनकार्ड दिया जाएगा।
  • नाम जोड़ने योग्य व्यक्तियों का नाम नियमानुसार राशनकार्ड में दर्ज किया जाएगा।

 

विभाग का संदेश

खाद्य विभाग ने कहा, “यह महत्वपूर्ण अवसर है, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। सभी परिवार समय पर शिविर में पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करें।”

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix