March 2, 2026
Jagdalpur: मधुमक्खियों के हमले से बचने तालाब में कूदे पिता-पुत्र,  दोनों की डूबने से हुई मौत

Jagdalpur: मधुमक्खियों के हमले से बचने तालाब में कूदे पिता-पुत्र,  दोनों की डूबने से हुई मौत

Oct 23, 2025

जगदलपुर। जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चोकनार से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मधुमक्खियों के हमले से बचने के प्रयास में पिता-पुत्र तालाब में कूद गए, जहां डूबने से दोनों की मौत हो गई।

शहद निकलने गए थे दोनों 

जानकारी के अनुसार, दोनों जंगल में शहद निकालने गए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए उन्होंने पास के तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण उनकी मौत हो गई।

गांव में शोक की लहर 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix