March 4, 2026
Jagdalpur: आपसी विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने फाँसी लगाकर दी जान

Jagdalpur: आपसी विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने फाँसी लगाकर दी जान

Feb 4, 2026

जगदलपुर में दिल दहला देने वाली घटना
जगदलपुर। शहर के दंतेश्वरी वार्ड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात आपसी विवाद के बाद एक वृद्ध पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी, इसके बाद स्वयं फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुँची और जांच शुरू की गई।

देर रात फिर भड़का विवाद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बैलाबाजार दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह (75 वर्ष) और उनकी पत्नी विजय वीर (70 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर रात में विवाद हुआ था। शुरुआती बहसबाजी के बाद दोनों सोने चले गए, लेकिन रात करीब 2 बजे फिर से विवाद शुरू हो गया।

नारियल काटने के औजार से किया हमला
विवाद के दौरान गुस्से में आकर तारासिंह ने घर में रखे नारियल काटने वाले औजार से पत्नी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के प्रयास में महिला को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या
पत्नी की मौत के बाद तारासिंह ने खुद ही फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी उनके बेटे को लगी, जिसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix