
Jagdalpur:चिंतलनार के जंगल से 5 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और आईईडी बनाने का सामान बरामद
नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों ने सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। गवाङु जंगल से पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इनमें से एक नक्सली पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की थी साजिश
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्लांट करने की योजना बना रहे थे। तलाशी अभियान के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद सामान में 20 फटकाव, 10 जिलेटिन रॉड, 10 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रॉनिक स्विच, बैटरी, चार्जर, रेडियो, सिरिंज और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस का कहना है कि यह सामग्री सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश के तहत जंगल में छिपाकर रखी गई थी।

सूचना के आधार पर चला अभियान
जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि गवाङु और किस्टारम इलाके में नक्सली सक्रिय हैं। इसके आधार पर चिंतलनार पुलिस, डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्चिंग अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान झाड़ियों और नाले के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और पांच नक्सलियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान माडवी राखेश (26, इनामी नक्सली), कमलेश देवडा (46), कुरसाम बुधरा (40), मडकम मुइया (19) और कुरसामी पोझे (19) के रूप में हुई है। ये सभी नक्सल संगठन के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल थे।
कानूनी कार्रवाई और जेल
चिंतलनार पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 2 सितंबर को गिरफ्तारी के बाद 3 सितंबर को उन्हें न्यायालय में पेश किया
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



