March 2, 2026
जादू-टोने के बहाने ठगी: लकवाग्रस्त मरीज के घर से नगदी और लाखों के जेवरात उड़ाए, दो महिला सहित आरोपी गिरफ्तार

जादू-टोने के बहाने ठगी: लकवाग्रस्त मरीज के घर से नगदी और लाखों के जेवरात उड़ाए, दो महिला सहित आरोपी गिरफ्तार

Nov 25, 2025

बालोद। जिले में जादू-टोने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। लकवाग्रस्त मरीज के परिजनों को झांसा देकर घर से नगदी और लाखों के आभूषण पार कर देने वाले तीन सदस्यों के गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो तांत्रिक विद्या का हवाला देकर परिवार को भ्रमित करती थीं।

कैसे दिया गया था वारदात को अंजाम

पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी महिलाएं घर पहुंचकर खुद को ‘तांत्रिक विद्या जानने वाली’ बताती थीं। उन्होंने दावा किया कि मरीज पर किसी प्रकार का जादू-टोने का असर है, जिसे दूर करने के लिए विशेष पूजा की जरूरत है। परिवार के लोगों को बहला-फुसलाकर उन्होंने पूजा-सामग्री में रखने के लिए घर के जेवर और नकदी मंगवाई।

पूजा के नाम पर सामान बंडल में बांधकर सुरक्षित रखने की बात कहकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिजनों को हुआ संदेह, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

कुछ देर बाद जब परिजनों ने बंडल खोलकर देखा तो उसमें कपड़े और कागज के अलावा कुछ नहीं मिला। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। परिवार ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और सर्विलांस से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची। तीनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ठगे गए जेवर और नकदी भी बरामद की गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix