March 2, 2026
Jagdalpur में सरेंडर नक्सलियों को संविधान की किताब और गुलाब भेंट , CM के सामने डालेंगे हथियार

Jagdalpur में सरेंडर नक्सलियों को संविधान की किताब और गुलाब भेंट , CM के सामने डालेंगे हथियार

Oct 17, 2025

जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आज थोड़ी देर में करीब 200 नक्सली आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को संविधान की प्रति और गुलाब फूल देकर मुख्यधारा में लौटने का संदेश दिया जाएगा।

140 नक्सली बस्तर से और 60 कोंडागांव से

सरकारी सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में गुरुवार को बस्तर में सरेंडर करने वाले 140 नक्सली और कांकेर जिले में पहले आत्मसमर्पण कर चुके करीब 60 माओवादी शामिल हैं। इस तरह कुल लगभग 200 नक्सली आज आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

 

महिला नक्सलियों की संख्या अधिक

सरेंडर कार्यक्रम जगदलपुर के पश्चिम बोडान परिसर में आयोजित किया गया है, जहां सुरक्षा बलों की सख्त निगरानी में नक्सलियों को लाया गया। इनमें महिला नक्सलियों की संख्या अधिक बताई जा रही है। सभी को नए जीवन की शुरुआत के लिए प्रशासन की ओर से सहयोग देने की घोषणा की गई है।

सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश भी पहुंचे

इस मौके पर सेंट्रल कमेटी के सदस्य रूपेश भी कार से पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि वे पूरे सरेंडर अभियान की निगरानी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix