March 23, 2026
जबलपुर में रायपुर के कारोबारी की फैक्ट्री से तेंदुए का शव बरामद, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

जबलपुर में रायपुर के कारोबारी की फैक्ट्री से तेंदुए का शव बरामद, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

Oct 26, 2025

 

रायपुर/जबलपुर। रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका की जबलपुर स्थित फैक्ट्री ‘निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड’ में तेंदुए का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को गंभीर मानते हुए विभाग ने शिकार की आशंका जताई है।

औद्योगिक भूमि पर फार्म हाउस और तालाब का निर्माण

जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका ने मध्य प्रदेश सरकार से औद्योगिक प्लांट लगाने की अनुमति लेकर जमीन हासिल की थी। लेकिन आरोप है कि उन्होंने औद्योगिक उपयोग के बजाय वहां फार्म हाउस और तालाब का निर्माण करा लिया।

ग्रामीणों और सूत्रों का कहना है कि इस फार्म हाउस में अक्सर मटन पार्टियां आयोजित की जाती थीं, जिनमें कई अधिकारी और अन्य प्रभावशाली लोग शामिल होते थे।

वन विभाग ने तीन बार की छापामार कार्रवाई

पिछले 10 दिनों में वन विभाग ने तीन बार महेंद्र गोयनका के फार्म हाउस पर छापा मारा है। इन कार्रवाइयों के दौरान मैनेजर और अन्य तीन लोगों को जेल भेजा गया था। इसके बावजूद इलाके में संदिग्ध गतिविधियों का सिलसिला जारी बताया जा रहा है।

 

तेंदुए के शिकार की जांच शुरू

वन विभाग ने कहा है कि तेंदुए की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगाया जा सकेगा। फिलहाल मौके से कई संदिग्ध सबूत बरामद किए गए हैं और इस मामले में कारोबारी महेंद्र गोयनका की भूमिका की जांच भी की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix