March 7, 2026
जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट IPS जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, NSG में SP पद पर तैनाती

जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट IPS जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, NSG में SP पद पर तैनाती

Dec 29, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के काबिल और परफॉर्मेंस देने वाले आईपीएस अधिकारियों पर केंद्र सरकार की लगातार नजर बनी हुई है। इसी क्रम में राज्य के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट रहे IPS जितेंद्र शुक्ला को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है।

 आदेश जारी

जारी आदेश के अनुसार IPS जितेंद्र शुक्ला को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से औपचारिक डेपुटेशन ऑर्डर जारी हो चुका है।

कौन हैं IPS जितेंद्र शुक्ला?

छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला को पुलिस महकमे में एक सख्त, अनुशासित और परिणाम देने वाले अफसर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों सहित कई संवेदनशील जिलों में अपनी कार्यशैली से खास पहचान बनाई है।

इन जिलों में निभा चुके हैं अहम भूमिका

अपने अब तक के सेवाकाल में IPS जितेंद्र शुक्ला

  • सुकमा
  • महासमुंद
  • राजनांदगांव
  • जांचगीर चांपा
  • नारायणपुर

जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे जगदलपुर बटालियन के कमांडेंट के पद पर पदस्थ थे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix