
Instagram वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला शिक्षिका से 6 लाख की ठगी
रिव्यू और टास्क पूरे करने के नाम पर बढ़ाई गई रकम, अधिक कमाई का दिया गया लालच
राजनांदगांव। 15 अक्टूबर 2025 — सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर एक महिला शिक्षिका से 6 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली में अज्ञात नंबरों और लिंक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है।

शुरुआती टास्क के बदले मिले 5000 रुपये, फिर बढ़ाई गई लालच की रकम
शिकायत के अनुसार, शिक्षिका इंस्टाग्राम चला रही थी तभी उसे “वर्क टू होम” का एक विज्ञापन दिखाई दिया। जब उसने रुचि दिखाई तो उससे व्हाट्सएप पर संपर्क किया गया। महिला से नाम, पता, उम्र और पेशे की जानकारी ली गई और फिर उसे ऑनलाइन रिव्यू और टास्क पूरे करने को कहा गया।
शुरुआत में महिला के खाते में 200, 300, 1100 और 710 रुपये जैसे छोटे-छोटे अमाउंट मिलते रहे, जिससे उसका विश्वास बढ़ा। कुल मिलाकर उसे 5000 रुपये दिए गए।
“वीआईपी मेंबर” बनाकर और अधिक कमाई का दिखाया सपना
कुछ दिनों बाद ठगों ने महिला को “वीआईपी मेंबर” बनाकर अधिक कमाई कराने का झांसा दिया। इसके लिए उसे राशि जमा करने को कहा गया। बीच-बीच में उसे फर्जी “स्टेटमेंट” दिखाकर रकम बढ़ने का लालच दिया गया।
धीरे-धीरे महिला ने ठगों के कहने पर लगातार पैसे ट्रांसफर किए, और जब उसने राशि निकालने (विड्रॉल) की कोशिश की, तब तक देर हो चुकी थी। शिक्षिका समझ गई कि वह 6 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो चुकी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



