February 1, 2026
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jun 7, 2025

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना जामुल क्षेत्र में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी करण यादव द्वारा इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने के लिए बुलाया गया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

प्रार्थिया की शिकायत पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 401/2025 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी करण यादव को ग्राम पकरिया डिपरापारा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर से दिनांक 07.06.2025 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: करण यादव उम्र: 22 वर्ष , पता: डिपरापारा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग एवं रत्नेश शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

थाना जामुल पुलिस, जिला दुर्ग

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix