March 2, 2026
Instagram फ्रेंडशिप का खौफनाक अंत : नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Instagram फ्रेंडशिप का खौफनाक अंत : नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Oct 14, 2025

सोशल मीडिया का खतरनाक दुरुपयोग

छत्तीसगढ़ के केशकाल इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद लगातार दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया जो युवाओं के लिए नए अवसरों का मंच बन सकता है अब उसके दुरुपयोग के कारण कई ज़िंदगियों को बर्बाद कर रहा है।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

फरसगाँव पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुंदरलाल नेताम उर्फ गप्पू (उम्र 25) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में गठित टीम ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तारी कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

घटना का विवरण

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से सुंदरलाल नेताम से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी ने 2 अक्टूबर की रात फोन कर धमकी दी कि अगर वह बाहर नहीं निकली तो वह घर में घुसकर बदनाम कर देगा। डर के मारे जब पीड़िता बाहर आई तो आरोपी उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और उसकी मना करने के बावजूद बलात्कार किया।इसके बाद आरोपी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती (दो महीने) हो गई।

शादी से इनकार और धमकी

जब पीड़िता ने गर्भधारण की बात और शादी की मांग आरोपी से की तो उसने शादी से साफ मना कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई गई तो वह पीड़िता और उसके गर्भस्थ शिशु को जान से मार देगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix