
पतंग उड़ाते समय खुले कुएँ में गिरा मासूम, मौके पर हुई मौत
सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पतंग उड़ाते समय एक मासूम खुले कुएँ में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पतंग उड़ा रहा था बच्चा
जानकारी के अनुसार बच्चा घर के पास पतंग उड़ा रहा था। खेलते-खेलते वह बिना किसी सुरक्षा घेरा वाले खुले कुएँ के पास पहुंच गया। पतंग की डोर खींचते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएँ में जा गिरा।

गांव में पसरा मातम
आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों ने प्रशासन से क्षेत्र में स्थित सभी खुले कुओं को ढंकने और उन पर सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



