
Indore: महिला क्रिकेट टीम की दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से छेड़छाड़, बाइक सवार ने गलत तरीके से छूने की कोशिश
इंदौर। ICC महिला क्रिकेट विश्वकप के दौरान इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ खुला छेड़छाड़ किया गया। घटना खजराना रोड पर तब हुई जब दोनों खिलाड़ी होटल से कैफे की ओर पैदल जा रही थीं।

आरोपियों की शर्मनाक हरकत
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार आरोपी ने दोनों का पीछा किया और उनमें से एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छू लिया। इस घटना ने खेल जगत और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है, वहीं क्रिकेट संघ ने सुरक्षा व्यवस्था में चूक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



