February 1, 2026
Indore: मासूम की हत्या कर पलंग में छिपाई बॉडी,  पुलिस के साथ ही रात भर बच्चे को ढूंढता रहा आरोपी

Indore: मासूम की हत्या कर पलंग में छिपाई बॉडी,  पुलिस के साथ ही रात भर बच्चे को ढूंढता रहा आरोपी

Jan 31, 2026

इंदौर। इंदौर के श्रीनगर कांकड़ इलाके में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। 13 साल के मासूम आतिफ अली कादरी की हत्या सिर्फ एक कत्ल नहीं, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार कर देने वाली कहानी है। आरोपियों ने न केवल बच्चे का गला घोंटा और ईंट से चेहरा कुचला, बल्कि पुलिस को चकमा देने के लिए लाश को पलंग की पेटी में बंद कर उसके ऊपर बीमार और बुजुर्ग दादी को सुला दिया। उन्हें पता था कि पुलिस तलाशी के दौरान एक बीमार वृद्धा को बिस्तर से नहीं हटाएगी।

नॉयलॉन की रस्सी से घोंटा गला, फिर ईंट से वार

पुलिस के अनुसार, आतिफ शुक्रवार शाम घर के बाहर से लापता हुआ था। आरोपी रेहान (21) और उसके एक साथी ने उसे बहला-फुल्का कर श्रीदेवी अपार्टमेंट की छत पर बुलाया। वहां किसी बात पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने नॉयलॉन की रस्सी से आतिफ का गला घोंट दिया। मौत सुनिश्चित करने के लिए उसके चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए गए।

लाश के ऊपर बिछाया बिस्तर, दादी को बनाया ‘कवच’

हत्या के बाद आरोपी लाश को घसीटते हुए चौथी मंजिल के फ्लैट में ले आए। पकड़े जाने के डर से उन्होंने शैतानी दिमाग लगाया और आतिफ की बॉडी को पलंग की पेटी (Box) में ठूंस दिया। साजिश को अंजाम देने के लिए उन्होंने घर की सबसे बुजुर्ग और बीमार महिला को उसी पलंग पर सुला दिया। उन्हें यकीन था कि पुलिस आएगी भी तो बुजुर्ग महिला के सम्मान और बीमारी को देखते हुए पलंग की तलाशी नहीं लेगी।

रात भर पुलिस के साथ ढूंढता रहा आतिफ को

हैरानी की बात यह है कि मुख्य आरोपी रेहान रात भर पुलिस और आतिफ के परिजनों के साथ उसे ढूंढने का नाटक करता रहा। जब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी और छानबीन कर रही थी, तब रेहान उनके साथ ही घूम रहा था। लेकिन उसकी आंखों की घबराहट और चेहरे के हाव

आरोपी रेहान

सख्ती बरती तो खुला ‘खूनी राज’

पुलिस ने जब रेहान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर जब फ्लैट की तलाशी ली गई और बुजुर्ग महिला को हटाकर पलंग खोला गया, तो अंदर आतिफ की खून से सनी लाश देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। मौके से खून से सना जैकेट और बैग भी बरामद हुआ है।

भाई भी है जेल में बंद

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी रेहान का बड़ा भाई भी पिछले 5 साल से हत्या के ही एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस मासूम की हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी। क्या यह कोई पुरानी रंजिश थी या फिर किसी सनक का नतीजा? फिलहाल रेहान पुलिस की गिरफ्त में है और उसका दूसरा साथी फरार है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix