February 1, 2026
Indore की Cemical फैक्ट्री में भीषण आग, ढाई घंटे बाद पाया काबू

Indore की Cemical फैक्ट्री में भीषण आग, ढाई घंटे बाद पाया काबू

Sep 9, 2025

 

घटना का विवरण

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा उद्योग नगर स्थित शक्ति इनफेक्स केमिकल फैक्ट्री में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से उठी आग की लपटें और काला धुआं देखते ही देखते आसमान में फैल गया। यह दृश्य कई किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रहा था।

दमकल की कड़ी मशक्कत

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान जेसीबी की मदद से फैक्ट्री का शेड तोड़ा गया, जिससे दमकल की गाड़ियां अंदर तक पहुंच सकें। आखिरकार रात लगभग 10:30 बजे तक आग नियंत्रित हो गई।

केमिकल से बढ़ी आग

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में खाद, साबुन और अन्य उत्पादों में उपयोग होने वाला केमिकल तैयार किया जाता था। बड़े-बड़े ड्रमों में भरे इन केमिकल्स ने आग को तेजी से फैलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

जनहानि से राहत

हालांकि हादसा बेहद गंभीर था, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस भीषण आगजनी में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

जांच और नुकसान का आकलन

फिलहाल प्रशासनिक अमला फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। वहीं आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix