
Raipur : इंडिगो पर 9000 करोड़ का जुर्माना मांग, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा नोटिस
छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने इंडिगो एयरलाइंस को एक बड़ा कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें एयरलाइन पर 9000 करोड़ रुपए (करीब 1 बिलियन डॉलर) का जुर्माना लगाने की मांग की गई है। संस्था ने कहा है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई है, उन्हें टिकट कीमत का 10 गुना मुआवजा दिया जाए। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है।

4 फ्लाइटें रद्द, रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी
मंगलवार सुबह 9 बजे रायपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से रायपुर आने वाली एक-एक फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया। इस तरह कुल चार फ्लाइटें रद्द हुई हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि दिनभर में और भी कई फ्लाइटें कैंसिल, डाइवर्ट या डिले हो सकती हैं।

फ्लाइट संकट का असर ट्रेनों और बसों पर भी
रायपुर समेत कई शहरों में फ्लाइटें बाधित होने के कारण रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। अचानक यात्रा बदलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिविल सोसायटी की मांग — “एयरलाइन को सीख मिले”
नोटिस में कहा गया है कि लगातार फ्लाइट कैंसिलेशन, देरी और अव्यवस्था से यात्री मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं। इसलिए इंडिगो पर भारी जुर्माना लगाना जरूरी है ताकि भविष्य में यात्रियों की उपेक्षा न हो।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



