March 4, 2026
इंडिगो संकट: एयरलाइंस के मनमाने किराए पर केंद्र का बड़ा एक्शन, सभी रूट पर फेयर कैप लागू

इंडिगो संकट: एयरलाइंस के मनमाने किराए पर केंद्र का बड़ा एक्शन, सभी रूट पर फेयर कैप लागू

Dec 6, 2025

नई दिल्ली। इंडिगो में पिछले पांच दिनों से जारी संकट के बीच यात्रियों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लगातार उड़ानें रद्द होने के कारण अन्य एयरलाइंस ने टिकटों के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी थी, जिसके बाद सरकार ने सभी रूट पर फेयर कैप यानी किराया सीमा लागू कर दी है। इससे मनमाने किराए वसूले जाने पर रोक लग सकेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

आज 400 उड़ानें रद्द

इंडिगो ने बीते पांच दिनों में 1000 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं, जबकि आज भी करीब 400 फ्लाइट्स रद हैं। इससे दिल्ली, मुंबई सहित कई प्रमुख एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो रहे हैं और टिकटों की कीमतें अचानक बढ़ गई थीं।

मंत्रालय ने जारी किया ये निर्देश

स्थिति गंभीर होते देख सिविल एविएशन मंत्रालय ने रूट-वाइज किराया सीमा तय करने के लिए अपनी रेगुलेटरी पावर का इस्तेमाल किया है। मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को निर्देश जारी कर कहा है कि वे तय की गई किराया सीमा का सख्ती से पालन करें। यह फेयर कैप तब तक लागू रहेगा जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। सरकार के इस फैसले से हवाई यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है और अब टिकटों की कीमतें अनियंत्रित तरीके से नहीं बढ़ाई जा सकेंगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix