February 6, 2026
U-19 World Cup में भारत का ‘छक्का’, इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार बना विश्व विजेता

U-19 World Cup में भारत का ‘छक्का’, इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार बना विश्व विजेता

Feb 6, 2026

जिम्बाब्वे: भारतीय क्रिकेट युवाओं ने एक बार फिर दुनिया में तिरंगा लहरा दिया है। हरारे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के महानायक रहे 14 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने फाइनल की पिच पर रनों का ऐसा सैलाब लाया कि रिकॉर्ड बुक तहस-नहस हो गई।

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक ‘विस्फोट’

पूरे टूर्नामेंट में शांत रहने वाला वैभव का बल्ला सबसे बड़े मंच पर गरजा। उन्होंने महज 80 गेंदों में 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। अपनी पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जड़े। यानी उनके 175 में से 150 रन सिर्फ बाउंड्री से आए।  उन्होंने केवल 71 गेंदों में 150 रन पूरे कर अंडर-19 क्रिकेट का सबसे तेज रिकॉर्ड बनाया।  इस वर्ल्ड कप में कुल 22 छक्के लगाकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ‘बेबी एबी’ डेवाल्ड ब्रेविस (18 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मैच का लेखा-जोखा: टीम इंडिया का दबदबा

कप्तान आयुष म्हात्रे के नेतृत्व में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वैभव की पारी और कप्तान म्हात्रे के अर्धशतक (53 रन) की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने संघर्ष तो किया (फॉल्कनर ने जड़ा शतक), लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक न सकी। भारत के लिए तेज गेंदबाज आरएस अंबरीश ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रनों पर सिमट गई।

विश्व विजेता कप्तानों के क्लब में म्हात्रे की एंट्री

इस जीत के साथ ही आयुष म्हात्रे भारत के उन दिग्गज कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने देश को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाया है:

  •  मोहम्मद कैफ (2000)
  •  विराट कोहली (2008)
  •  उनमुक्त चंद (2012)
  •   पृथ्वी शॉ (2018)
  •  यश ढुल (2022)
  •  आयुष म्हात्रे (2026)

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix